चकाचौंध में खोना नहीं, दबाव लिए बिना खेलना: ओलंपिक खिलाड़ियों से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक्स-2024 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से कहा, "ओलंपिक की चकाचौंध में खोना नहीं है और दबाव लिए बिना खेलना है।" उन्होंने कहा, "यह कद-काठी का खेल नहीं है बल्कि कौशल का खेल है। विरोधी खिलाड़ी की कद-काठी से विचलित हुए बिना अपनी प्रतिभा पर फोकस रखें और वही परिणाम दिलाएंगे।"