ओडिशा में 'अर्नब' का कहर, 30000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
चक्रवात 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए ओडिशा में 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के 6 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी है। साथ ही वहां 313 राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं और 2,037 आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। 16 ज़िलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद हैं।