चक्रवाती तूफान 'अर्नब' भारत से टकराया, ओडिशा में कई पुल टूटे और NH-326 हुआ बंद
चक्रवात 'अर्नब' के कारण ओडिशा का मलकानगिरी ज़िला बाढ़ में डूब गया है। इसके चलते NH-326 पर पानी भरा गया है और कई पुल भी जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से भी सड़कें बंद हो गई हैं। चक्रवात के कारण पहले से ही ज़िले में रेड अलर्ट जारी है।