चक्रवाती तूफान 'फेंगल' से श्रीलंका में 4.5 लाख लोग हुए प्रभावित, 15 लोगों की हुई मौत
श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने बताया है कि चक्रवाती तूफान 'फेंगल' के चलते आई बाढ़, तेज़ हवा और भूस्खलन से देश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। डीएमसी के मुताबिक, श्रीलंका में तूफान 'फेंगल' से 4.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।