तटीय आंध्र में चक्रवात अर्नब का कहर खत्म, मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख की मदद
चक्रवात अर्नब के कमज़ोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के बाद भी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश जारी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए ₹10,000 और प्रभावित दुकानों के लिए ₹25,000 की सहायता देने की घोषणा की है।