चक्रवात अर्नब के तट से टकराने के कुछ दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान बनने के आसार
चक्रवात अर्नब के आंध्रप्रदेश में दस्तक देने के कुछ दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान की आशंका है। IMD के मुताबिक, यहां बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 6-घंटों में डिप्रेशन और 24-घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 2 नवंबर तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की संभावना है।