चक्रवात के बीच अभिनेता विष्णु विशाल के चेन्नई वाले घर में घुसा पानी; शेयर कीं तस्वीरें

चक्रवात 'मिचौंग' के कारण चेन्नई में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति के बीच अभिनेता विष्णु विशाल ने X पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उनके घर में पानी भर गया है। उन्होंने लिखा, "(यहां) बिजली, वाई-फाई, फोन का सिग्नल नहीं है। छत पर...थोड़ा नेटवर्क आता है। उम्मीद है मुझे व अन्य लोगों को मदद मिलेगी।"

Load More