चक्रवात बिपरजॉय की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होने के बीच आईएमडी ने शेयर की सैटेलाइट तस्वीर
गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सैटेलाइट तस्वीर शेयर की है। आईएमडी ने बताया कि लैंडफॉल की प्रक्रिया आज मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। चक्रवात के कारण गुजरात के कच्छ, द्वारका और जामनगर में बारिश जबकि पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में मूसलाधार बारिश होगी।