चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित लोगों के लिए एलआईसी ने की रियायतों की घोषणा

एलआईसी ने चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित पॉलिसी धारकों और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों के लिए रियायतों की घोषणा की है। एलआईसी ने कहा कि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क किया जा रहा है और चक्रवात से प्रभावित लोगों के क्लेम को ऑनलाइन जमा करने के लिए एक पोर्टल लिंक भी बनाया गया है।

Load More