चक्रवात 'बिपोर्जोय' के चलते पश्चिमी रेलवे ने 67 ट्रेनों को किया रद्द, सूची जारी
चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जोय' के गुजरात पहुंचने की आशंका को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पश्चिमी
रेलवे ने रद्द ट्रेनों की सूची शेयर कर एक बयान में कहा कि ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को मौजूदा नियमों के अनुसार रिफंड दिया जाएगा। चक्रवात 'बिपोर्जोय' का असर महाराष्ट्र-केरल समेत कई राज्यों पर होगा।