चक्रवात 'मिचौंग' के चलते चेन्नई में भारी बारिश के कारण 5 लोगों की हुई मौत
चक्रवात 'मिचौंग' के चलते चेन्नई (तमिलनाडु) में भारी बारिश के कारण कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, खराब मौसम की वजह से चेन्नई हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह 9:00 बजे तक के लिए परिचालन बंद कर दिया गया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने बताया, "शहर में भारी बारिश के कारण फंसे कई लोगों को बचाया गया है।"