चक्रवात 'मोका' के आज दोपहर तक म्यांमार-बांग्लादेश के तट से टकराने का अनुमान: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान 'मोका' के आज दोपहर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश के तट से टकराने का अनुमान है। अनुमान है कि 'मोका' करीब 180-190 किलोमीटर/घंटे से लेकर 210 किलोमीटर/घंटे तक की रफ्तार से टकरा सकता है। आईएमडी ने मणिपुर, त्रिपुरा, मिज़ोरम और नागालैंड में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।