चक्रवात 'रेमल' के 26 मई को पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की है आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि चक्रवात 'रेमल' के 25 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी में बनने और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 100 से 120 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान है।