चक्रवात से प. बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग हुए घायल

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में रविवार को चक्रवात आने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 150 लोग घायल हुए। चक्रवात इतना भयंकर था कि इससे कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ जड़ से उखड़ गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "प्राकृतिक आपदा के बारे में जानकर दुखी हूं...मृतकों व घायलों के परिजन को प्रशासन मुआवज़ा देगा।"

Load More