चक्रवाती तूफान 'तेज' ने लिया अत्यंत गंभीर रूप, आईएमडी ने शेयर किया अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को चक्रवाती तूफान 'तेज' को लेकर अपडेट जारी कर बताया है कि तूफान ने अत्यंत गंभीर रूप ले लिया है। बकौल आईएमडी, 'तेज' यमन और ओमान की ओर बढ़ रहा है और इसके 24 अक्टूबर की दोपहर तक अल गैदाह (यमन) और सलालाह (ओमान) के बीच से गुज़रने की संभावना है।