चट्टान को कागज़ की तरह बहा कर ले गई नेपाल में आई बाढ़, प्रकृति के रौद्र रूप का वीडियो आया सामने
नेपाल में आई भीषण बाढ़ बहाव में अपने साथ कई टन वज़नी बड़े-बड़े पत्थरों को भी बहाकर ले गई। सामने आए वीडियो में एक चट्टान का विशाल टुकड़ा भी पानी के तेज़ से कागज़ की तरह बहता हुआ नज़र आ रहा है। बुधवार को आई इस बाढ़ में कम-से-कम 160 लोगों की मौत हुई जबकि 750 से अधिक लापता हैं।