चप्पल के अंदर छिपे सांप के काटने से बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई मौत
बेंगलुरु में चप्पल (क्रॉक्स) के अंदर छिपे सांप के काटने से टीसीएस के एक 41-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। परिवार के अनुसार, दुकान से लौटकर चप्पल पहनते समय सांप ने उसे काट लिया था। बकौल रिपोर्ट्स, एक दुर्घटना से शख्स के पैरों में सेंसेशन कम हो गई थी जिसके चलते उसे सर्पदंश का पता नहीं चल पाया।