चपरासी ने सीनियर अफसर को ओडिशा में पानी की जगह पिलाया पेशाब, गले में हुआ इन्फेक्शन
गजपति (ओडिशा) में ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता कार्यालय के एक चपरासी को सीनियर अधिकारी को पानी की जगह पेशाब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित ने बताया कि पानी की बोतल से असमान्य गंध-स्वाद का एहसास होने पर जांच की गई थी। बकौल पीड़ित, पानी पीने के बाद गले में संक्रमण होने पर उन्हें इलाज कराना पड़ा।