चमीरा के बाद भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हुए श्रीलंका के नुवान तुषारा
श्रीलंका के गेंदबाज़ नुवान तुषारा चोट के चलते भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। श्रीलंकाई टीम के मैनेजर महिंदा हलंगोदा ने बताया है कि तुषारा को बाएं हाथ की एक उंगली में चोट लगी है। गौरतलब है, श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ दुष्मंता चमीरा भी चोट के चलते वनडे व टी20I सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं।