'चमकीला' के लिए ज़ूम कॉल पर एआर रहमान को गाना सुनाया था, लगा था फिल्म हाथ से गई: परिणीति

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए ज़ूम कॉल पर सिंगिंग ऑडिशन दिया था। परिणीति ने कहा, "कॉल पर (संगीतकार) एआर रहमान सर ने गाना गाने को कहा था...लगा कि फिल्म हाथ से गई।" पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला पर आधारित इस फिल्म में परिणीति, अमर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

Load More