'चमकीला' के लिए परिणीति ने बढ़ाया 15 किलो वज़न, कहा- बायोपिक में खुद जैसा दिखने में मज़ा नहीं

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर बताया है कि उन्होंने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए 15 किलोग्राम वज़न बढ़ाया था। ऐक्ट्रेस ने कहा, "किसी की बायोपिक में खुद जैसा दिखने में मज़ा नहीं है। मुझे अमरजोत जैसा दिखना था इसीलिए मैंने वज़न बढ़ाया।" गौरतलब है, अमरजोत कौर गायक अमर सिंह चमकीला की दूसरी पत्नी थीं।

Load More