'चमकीला' नहीं करती तो दुनिया को पता ही नहीं चलता कि अच्छी ऐक्टिंग कर सकती हूं: परिणीति
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा है कि अगर वह फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में काम नहीं करतीं तो दुनिया को पता ही नहीं चलता कि वह लाइव गा सकती हैं, वज़न बढ़ा सकती हैं और अच्छी ऐक्टिंग कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि बड़े प्रोड्यूसर्स, स्टूडियोज़ और निर्देशक की तरफ से उन्हें मौके मिलें।