चमगादड़ का सूप बनाती महिला का वीडियो आया सामने, लोगों ने की आलोचना
इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह चमगादड़ का सूप बनाते हुए नज़र आ रही है। वीडियो में महिला चमगादड़ को पकाने के बाद उसे चखते हुए और अपने बच्चों को खिलाते हुए भी दिख रही है। एक यूज़र ने लिखा, "कोविड-19 से भी नहीं सीखा।" अन्य यूज़र ने लिखा, "सबकुछ खाने के लिए नहीं होता।"