चमगादड़ से डरता हूं, शूटिंग के दौरान कांप रहा था: 'फाड़ू' की शूटिंग झुग्गी में करने पर पावेल

अभिनेता पावेल गुलाटी ने सीरीज़ 'फाड़ू' की शूटिंग मुंबई की झुग्गियों में करते समय झेली गई चुनौतियों पर कहा है कि शुरुआती कुछ दिनों मच्छरों और नालियों की बदबू ने परेशान किया था। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी चुनौती चमगादड़ थे, उनसे बहुत डरता हूं। उनके साथ शूटिंग करते हुए कुछ समझ नहीं पा रहा था, उन्हें देखकर कांपने लगता हूं।"

Load More