चमत्कार हो सकता है: अफगानिस्तान के भारत निवासी फिजियो संग तस्वीर शेयर कर गुलबदीन
टी20 विश्व कप-2024 के सुपर 8 चरण के मैच में खेल रोकने के लिए चोट का नाटक करने वाले अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर गुलबदीन नईब ने टीम के भारत निवासी फिजियो प्रशांत पंचदा के साथ तस्वीर शेयर की है। नईब ने लिखा, "चमत्कार हो सकता है।" अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8-रन (डीएलएस पद्धति) से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है।