चमड़ी का रंग देखकर कांग्रेस ने मान लिया था कि द्रौपदी मुर्मु भी अफ्रीकी हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं' बयान पर कहा है, "अब मुझे पता चला...कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान द्रौपदी मुर्मु को हराने की कोशिश क्यों की थी।" उन्होंने कहा, "चमड़ी का रंग देखकर उन्होंने मान लिया कि द्रौपदी मुर्मु भी अफ्रीकी हैं।"