चरणजीत सिंह चन्नी ने 'स्टंटबाज़ी' वाले बयान पर दी सफाई; कहा- जवानों पर हमें गर्व है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को 'स्टंटबाज़ी' कहने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "देश के जवानों पर हमें गर्व है। मेरा सवाल यह है कि इसे (आतंकवादी हमले) बीजेपी राजनीतिक स्टंट बनाकर क्यों इस्तेमाल करती है?"