चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे: आवारा कुत्तों को हटाने के SC के आदेश पर दिल्ली की CM रेखा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के 8 हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी। उन्होंने बताया कि इसपर जल्द ही एक नीति बनाई जाएगी। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी-एनडीएमसी को आदेश दिया है कि दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़कर स्टरलाइज़ करें।