चरित्र हनन करने के बाद निष्पक्ष जांच की मांग करना विडंबना है: केजरीवाल के बयान पर मालीवाल
'आप' सांसद स्वाति मालीवाल ने कथित मारपीट मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया के बाद कहा है, "मुझे बीजेपी एजेंट कहने, मेरा चरित्र हनन करने, एडिटेड वीडियो लीक करने और आरोपी के साथ घूमने के बाद...सीएम ने निष्पक्ष जांच की बात कही है।" उन्होंने आगे कहा, "इससे बड़ी विडंबना क्या ही होगी। मैं इसे नहीं मानती।"