चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी होंगे एसबीआई के अगले चेयरमैन

वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अगले चेयरमैन के तौर पर चल्‍ला श्रीनिवासुलु शेट्टी के नाम की सिफारिश की है। श्रीनिवासुलु फिलहाल एसबीआई में एमडी (अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग, विश्व बाज़ार एवं प्रौद्योगिकी) के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल, एसबीआई के वर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Load More