चल रही थी फर्ज़ी पुलिस चौकी; सीओ, दारोगा से लेकर सिपाही तक सब निकले नकली
मेरठ (यूपी) में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्ज़ी पुलिस चौकी चलाकर लोगों से वसूली करता था। आरोपियों ने चौकी जैसा पूरा सेटअप तैयार कर रखा था और खुद को सीओ, दारोगा और सिपाही बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे। आरोपी लड़की बनकर न्यूड वीडियो कॉल के ज़रिए लोगों को हनीट्रैप करके ब्लैकमेल करते थे।