चलती ऐम्बुलेंस के अंदर नाबालिग लड़की का एमपी में हुआ रेप, 3 लोग बैठकर देखते रहे
मऊगंज (एमपी) में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर चलती ऐम्बुलेंस के अंदर उसका रेप किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि ऐम्बुलेंस में आरोपी के अलावा ड्राइवर समेत 3 अन्य लोग मौजूद थे। रेप के आरोपी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।