चलती कार का सनरूफ खोलकर चेन्नई में गर्लफ्रेंड संग शराब पीता दिखा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चेन्नई (तमिलनाडु) में जीएसटी रोड पर रात में चलती कार का सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड संग शराब पीते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और युवक की पहचान 23 वर्षीय कानून के छात्र के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने कार को भी ज़ब्त कर लिया है।