चलती कार में महिला की गर्दन पर रेंगने लगा ज़हरीला सांप, बिहार में दंपति की बाल-बाल बची जान
जमुई (बिहार) में एक स्कॉर्पियो वाहन से ज़हरीला सांप रेस्क्यू किया गया है। वाहन सवार शख्स ने बताया कि वह पत्नी को बीए की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था जिस दौरान पत्नी को गर्दन पर कुछ रेंगता महसूस हुआ व पीछे मुड़ने पर सांप दिखा। बकौल शख्स, पत्नी के इशारे पर उसने कार रोकी और दोनों नीचे उतर गए।