चलती ट्रेन में 2.5 घंटे से लड़की को घूर रहा था युवक, वीडियो बनाने पर जड़ दिए थप्पड़
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें चलती ट्रेन में लड़कियों को घूर रहा युवक उनमें से एक लड़की को थप्पड़ मारता दिख रहा है। आरोप है कि युवक करीब 2.5-घंटे से लड़कियों को घूर रहा था और सवाल पूछे जाने पर उनमें बहस हो गई। इस दौरान किसी यात्री ने युवक की हरकत का विरोध नहीं किया।