चलती ट्रेन में पहला तो ऐम्बुलेंस में हुआ दूसरे बच्चे का जन्म, जुड़वां बच्चों का गज़ब डिलीवरी केस
ओडिशा में एक गर्भवती महिला ने यात्रा के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। महिला ने चलती ट्रेन में पहले बच्चे को जन्म दिया जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय महिला ने ऐम्बुलेंस में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। रेलवे और मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई से मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।