चलती ट्रेन से गायब हुई अर्चना तिवारी कौन है जिसे 96 घंटों से ढूंढ रही है 4 ज़िलों की पुलिस?
इंदौर के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही 28 वर्षीय एडवोकेट अर्चना तिवारी 4 दिन पहले चलती ट्रेन से लापता हुई थी और 4 ज़िलों की रेल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अर्चना ने कटनी से एलएलबी और जबलपुर से एलएलएम की पढ़ाई की है। वह जबलपुर में हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी करती थी।