चलती ट्रेन से फोन गिरने पर रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पोल पर लिखे किलोमीटर/ट्रैक नंबर को नोट करें जिससे फोन ढूंढने में मदद मिलेगी। इसके बाद किसी फोन से RPF के ऑल इंडिया सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर-182 पर कॉल कर ट्रेन नंबर/नाम/टाइम व पोल नंबर बताएं। आप GRP के 1512 या रेलवे पैसेंजर हेल्पलाइन-138 पर भी कॉल कर सकते हैं।