चलती ट्रेन से लटककर लड़की ने बनाई रील, मां ने की जमकर पिटाई; वायरल हुआ वीडियो
चलती ट्रेन से लटककर एक लड़की द्वारा 'तेरे चेहरे' गाने पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसकी बहुत आलोचना हो रही है। वीडियो में बाद में मां, लड़की को पीटती हुई नज़र आ रही है। हालांकि, कई यूज़र्स ने कहा कि पिटाई का यह वीडियो भी स्क्रिप्टेड है और ज़्यादा लाइक्स पाने के लिए ऐसा किया।