चलती बस में आग लगने के बाद बेंगलुरु में चालक की सूझबूझ से बची 30 यात्रियों की जान

बेंगलुरु की एक व्यस्त सड़क पर बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) की एक बस में मंगलवार को आग लग गई। चालक द्वारा बस चालू करने के बाद इंजन में आग लगी जिसके बाद ड्राइवर ने तुरंत यात्रियों से भरी बस को खाली करवा दिया जिससे 30 पैसेंजर्स की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Load More