चलती लोकल में झगड़ते-झगड़ते ट्रेन से गिरा यात्री, खौफनाक वीडियो आया सामने
मुंबई लोकल में गुरुवार रात यात्रियों के बीच मारपीट के दौरान एक शख्स चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह घटना चर्चगेट-विरार लोकल में रात 10:30 बजे ग्रांट रोड और मुंबई सेंट्रल के बीच हुई जिसका वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, यात्रियों के बीच दरवाजे पर खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।