चलते हुए अचानक से उछल गईं आराध्या, मां ऐश्वर्या ने घबराते हुए पूछा- 'किसने धक्का दिया?'
ऐक्टर अभिषेक बच्चन और ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का मुंबई एयरपोर्ट से निकलने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी मां के साथ चलते हुए अचानक से उछल गईं। ऐश्वर्या घबरा गईं और पूछा, "किसने धक्का दिया तुम्हें?" इस दौरान आराध्या मुस्कुराती दिखीं। तीनों विदेश में नए साल की छुट्टियां मनाकर शनिवार को मुंबई लौटे।