चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही महिला यूपी में फिसलकर गिरी, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसलकर गिरती हुई दिख रही है। एसपी जीआरपी झांसी ने वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है, "ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नीरज कुमार करवरिया ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बाहर खींच कर उसकी जान बचाई।"