चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने को लेकर यूपी में गिरफ्तार हुआ रेलवे कर्मचारी
चलती ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी के अनुसार, आरोपी को जेल भेज दिया गया है और जांच जारी है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश की अन्य घटना में पद्मावत एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के आरोपी को भीड़ ने उसके कपड़े उतारकर पीटा था।