चलती बस में फर्श टूटने से चेन्नई में नीचे गिरी महिला, सामने आया वीडियो
चेन्नई (तमिलनाडु) में सरकारी बस में सफर के दौरान एक महिला बस का फर्श टूटने से नीचे गिर गई। महिला के अपनी सीट से उठते ही उसके नीचे का फर्श टूट गया। इसके बाद सह-यात्रियों ने महिला को पकड़ने की कोशिश की और ड्राइवर से गाड़ी रोकने के लिए कहा। बाद में महिला को बचाया गया।