चलती बाइक पर हग करने का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली में कपल का हुआ ₹11,000 का चालान
दिल्ली में चलती बाइक पर हग करते कपल का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने ₹11,000 का चालान जारी किया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा, "उल्लंघन करने वाले पर उचित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। कृपया फिल्मों को कॉपी ना करें। सुरक्षित ड्राइव करें, सुरक्षित रहें।"