चलती वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते वक्त उसके नीचे आने से बाल-बाल बचा शख्स
हावड़ा रेलवे स्टेशन (पश्चिम बंगाल) पर चलती वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश करते वक्त एक यात्री के ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचने का वीडियो सामने आया है। ट्रेन के दरवाज़े बंद हो चुके थे। यात्री संतुलन बिगड़ने पर प्लैटफॉर्म व ट्रेन के बीच के हिस्से में गिर गया था जिसके बाद आरपीएफ जवान ने उसे बचाया।