चलते ट्रक पर चढ़कर चोरी को अंजाम देने के बाद एमपी में वापस चलती बाइक पर बैठा शख्स
मध्य प्रदेश में उज्जैन-देवास हाइवे के एक वीडियो में एक शख्स चलते ट्रक के पीछे चढ़कर चोरी को अंजाम देने के बाद वापस चलती बाइक पर बैठता दिख रहा है जिसे अन्य शख्स चला रहा था। वीडियो में शख्स किसी चीज़ से भरी बोरी ट्रक से नीचे गिराता दिख रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।