चलने में कोई दर्द नहीं, फिर सीढ़ी चढ़ते ही पैर क्यों दुखते हैं? एक्सपर्ट से समझें वजह
फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉ. रविकांत मिश्रा ने सीढ़ियां चढ़ते हुए पैरों में दर्द को लेकर बताया है कि यह परेशानी मसल फ्लेक्सिबिलिटी कम होने, नीकैप पर अतिरिक्त दबाव या हिप मसल्स के कमज़ोर होने के कारण होती है। उन्होंने कहा, "तेज़ी से सीढ़ियां चढ़ने, एक ही पैर पर ज़्यादा वज़न डालने, चढ़ते समय आगे झुकने से मांसपेशियों-जोड़ों पर...अधिक ज़ोर पड़ सकता है।"