चलन में रहे ₹2000 के कुल नोटों में से 76% नोट बैंकों में आए वापस: आरबीआई
आरबीआई ने बताया है कि 19 मई को ₹2000 के नोटों को चलन से वापस लिए जाने की घोषणा के बाद 30 जून तक ₹2.72 लाख करोड़ मूल्य के ₹2000 के नोट वापस बैंकों में आ गए हैं। आरबीआई ने कहा, "19 मई को चलन में रहे ₹2000 के कुल नोटों में से 76% नोट वापस आ गए हैं।"